Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरभूमि खसरा गड़बड़ी को लेकर किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

भूमि खसरा गड़बड़ी को लेकर किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 09:40 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,शिवम सोनी। छतरपुर में भूमि खसरा की गड़बड़ी को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जमीन के रिकॉर्ड में हुई त्रुटियों को जल्द ठीक कराने की मांग की।


किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि नौगांव तहसील के ग्राम लुगासी भैरोगंज में भूमि के खसरा नंबर अदलबदल दोबस्त की प्रक्रिया के दौरान गलत दर्ज कर दिए गए हैं। इस गड़बड़ी के कारण किसानों को अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि हल्का नंबर 45 के पटवारी नक्शे में जमीन की स्थिति अलग दिखाई जा रही है, जबकि राजस्व अभिलेखों में जमीन की स्थिति अलग दर्ज है।


किसानों ने बताया कि यह जमीन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित होने वाली है और अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में यदि समय रहते खसरा और नक्शों में सुधार नहीं किया गया तो कई किसानों को मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों से वंचित होना पड़ सकता है।


भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और जिन किसानों की भूमि के रिकॉर्ड में त्रुटियां हैं, उनका तत्काल सुधार कराया जाए। साथ ही पटवारी नक्शा और राजस्व अभिलेखों में आवश्यक संशोधन कर किसानों को राहत दी जाए।


किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)