रांची। झारखंड के 48 शहरी निकायों में नगर सरकार के गठन के लिए सोमवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। राज्य भर के 4,304 मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साह के साथ कतारों में खड़े नजर आए।
सुबह से ही बूथों के बाहर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं, जिनमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 562 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 5,562 अधिक प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। 16 निकायों के 38 वार्डों में वार्ड पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। सभी नगर निकायों में वार्डों की संख्या 1,087 है। सभी प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य 8,678 मतपेटियों में कैद हो जाएगा।
मतगणना 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। राज्य के कुल 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यह चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहा है, हालांकि विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। मतदाता मेयर-अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए वोट डाल रहे हैं।
राज्य में नौ नगर निगमों रांची, धनबाद, देवघर, आदित्यपुर, चास, मेदिनीनगर, हजारीबाग, गिरिडीह और मानगो के अलावा 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है। नगर निकाय का चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहा है, लेकिन सभी दलों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंकी है। सभी निकायों में विभिन्न दलों के समर्थित प्रत्याशी मैदान में डटे हैं, जिनके लिए दलों के नेताओं ने प्रचार अभियान में खूब पसीना बहाया है।
मतदान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में ड्राई-डे लागू किया गया है और शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को हर दो घंटे पर राज्य निर्वाचन आयोग को स्थिति रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। किसी भी गड़बड़ी की शिकायत के लिए नागरिक आयोग के हेल्पलाइन नंबर 8987791131 और कंट्रोल रूम नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस बार के चुनाव कई मायनों में अहम माने जा रहे हैं। पहली बार नगरीय निकायों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। इससे शहरी शासन में व्यापक और समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल



