छतरपुर/लवकुशनगर, जावेद खान। अनुविभाग लवकुशनगर के प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रकाश बम्होरी गांव में एक महिला भगवती कुशवाहा, आयु 21 लगभग वर्ष ने घरेलू विवाद के चलते अपने दो बच्चों पुत्र पुष्पेन्द्र कुशवाहा उम्र लगभग 2 वर्ष और बेटी संध्या कुशवाहा उम्र लगभग 3 वर्ष के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।घटना की जानकारी मिलते ही प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे गांव और पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर घरेलू विवाद के मुख्य कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।
घरेलू विवाद के चलते महिला ने 2 बच्चों के साथ लगाई कुएं में छलांग, तीनो की मौत

Saurabh Shukla
10 अगस्त 2026, 01:03 pm IST
Saurabh Shukla10 अगस्त 2026, 01:03 pm IST



