दमोह, राजेन्द्र तिवारी। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के सींगोंन गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार और मेडिकल जांच के लिए बटियागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।
एक पक्ष के धीरेंद्र ने आरोप लगाया कि विक्रम सिंह ने पथरिया से लोगों को बुलवाकर उनके सहित पांच भाइयों के साथ मारपीट की। धीरेंद्र के मुताबिक विवाद के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं।
वहीं, दूसरे पक्ष के विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि वह एक ऑटो चालक के साथ घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान सुखलाल, हल्लू, मुकेश, धीरेंद्र, टीकाराम सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने बटियागढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की सूचना रिपोर्ट के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।




