Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरपरीक्षा के बाद घर लौट रही 12वीं की छात्रा पर कटर से जानलेवा हमला

परीक्षा के बाद घर लौट रही 12वीं की छात्रा पर कटर से जानलेवा हमला

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 06:19 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर, जीशान खान । मध्य प्रदेश के सागर शहर में बढ़ते अपराधों के बीच एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मकरोनिया थाना क्षेत्र के सैमराबाग इलाके में 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर घर लौट रही 17 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने रेडियम कटर से हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर पर 100 से अधिक टांके लगाए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, छात्रा अपना अंतिम पेपर देकर घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सैमराबाग क्षेत्र में पहले से छिपे बैठे नीलेश पटेल नामक युवक ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। आरोपी ने छात्रा के चेहरे, गले, पीठ और दोनों हाथों पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद छात्रा बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।


परिजनों को एक अज्ञात व्यक्ति के फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी बेहोश पड़ी है और उस पर कटर से हमला हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के शरीर पर गंभीर घाव हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके शरीर पर 100 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं और चिकित्सक लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।


परिजनों ने आरोप लगाया कि नीलेश पटेल पिछले करीब छह महीनों से छात्रा को परेशान कर रहा था, हालांकि परिवार को इसकी पहले जानकारी नहीं थी। जब छात्रा को अस्पताल में होश आया, तब उसने खुद बताया कि हमला नीलेश पटेल ने किया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्हें काम के दौरान एक अनजान नंबर से फोन आया था, जिसमें हमले की सूचना दी गई। वे तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां बेटी ने होश आने पर आरोपी का नाम लिया।


मकरोनिया थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी नीलेश पटेल की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)