Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरशराब की लत बनी काल पेड़ पर लटका मिला युवक का शव....

शराब की लत बनी काल पेड़ पर लटका मिला युवक का शव....

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 08:39 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement


छतरपुर,विनोद मिश्रा । छतरपुर जिले में नशे की गिरफ्त ने एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा में एक 21 वर्षीय युवक ने शराब की लत से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। युवक का शव गांव के ही सरकारी स्कूल के सामने एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 21 वर्षीय नारायणदास अहिरवार के रूप में हुई है। पिता रामकिशन अहिरवार ने बताया कि नारायणदास शराब पीने का अत्यधिक आदी था। रविवार रात उसने परिवार के साथ सामान्य रूप से खाना खाया और सोने चला गया। रात के सन्नाटे में वह कब उठकर घर से बाहर निकल गया, इसकी भनक किसी भी सदस्य को नहीं लगी। सुबह जब ग्रामीण स्कूल की ओर गए, तो वहां का मंजर देखकर दंग रह गए।


परिजनों के मुताबिक, नारायणदास को कई बार शराब छोड़ने के लिए समझाया गया और उसकी काउंसलिंग भी की गई, लेकिन वह अपनी आदत से मजबूर था। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है; उनका कहना है कि इस बुरी लत ने ही उनके जवान बेटे की जान ले ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ओरछा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। गांव के स्कूल के सामने हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)