सतना,अंबिका केशरी। रेलवे के पुराने आयल डिपो परिसर में बुधवार की सुबह चिल्ला के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त संजय चौहान पिता उजागर लाल चौहान 26 वर्ष निवासी रामनगर जिला पन्ना के रूप में हुई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे कुछ लोगों ने स्टेशन रोड स्थित रेलवे के पुराने आयल डिपो परिसर में पेड़ पर युवक का शव लटकता देखा। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक संजय की पैंट की जेब में रखा मोबाइल लगातार बज रहा था। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतार कर छानबीन की तो उसकी शिनाख्त हो गई। मृतक संजय रेलवे में ही वेंडर का काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
पेड़ पर फांसी में लटका मिला युवक का शव, रेलवे में वेंडर का काम करता था मृतक

Saurabh Shukla
28 जुलाई 2026, 02:00 am IST
Saurabh Shukla28 जुलाई 2026, 02:00 am IST



