पुष्कर। ब्रह्मा की पावन नगरी पुष्कर में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार के पूज्य महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार ने भक्तों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। बागेश्वर बालाजी के दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं का जनसमुद्र उमड़ पड़ा। जर्मनडोम पंडाल सहित दाएं-बाएं लगे अन्य तीनों पंडाल पूरी तरह भर चुके हैं, जिससे आयोजन स्थल पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।



तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। भक्त बालाजी महाराज के आशीर्वाद और प्रवचनों से लाभान्वित हो रहे हैं। नए मेला मैदान में सजे इस आयोजन ने पुष्कर के धार्मिक वातावरण को और भी दिव्य बना दिया है।



आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल में पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है।