हटा,सुदीप नगरिया। नगर के गैस गोदाम पर घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं प्रशासनिक टीम भी मौके पर मौजूद रही।


सोमवार दोपहर करीब 1 बजे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हटा थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने उपभोक्ताओं को लाइन में लगवाकर व्यवस्थित किया और अपनी मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों को गैस सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित कराया।


पुलिस द्वारा लोगों को अनावश्यक भीड़ न लगाने और शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई। वहीं निरीक्षण दल ने गोदाम संचालक और कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।


एजेंसी मैनेजर दिनेश पटैल ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखा जा रहा है।