भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा बिना तथ्यों के आरोप लगाने की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने ही दिग्विजय सिंह को "स्लीपर सेल" तक कह दिया, जिससे पार्टी के भीतर की स्थिति साफ दिखाई देती है।


मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस का पूरा राजनीतिक इतिहास जनता को गुमराह करने का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के पास जनहित के मुद्दों पर कोई ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए वह निराधार आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का प्रयास करती है।


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी और आंतरिक कलह अब पूरी तरह सार्वजनिक हो चुकी है। पार्टी के नेताओं के बीच चल रहे आपसी विवाद से कांग्रेस की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है। मंत्री सारंग ने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और ऐसे आरोपों का कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।