भोपाल, जीतेन्द्र यादव। कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कहा कि इस विषय पर पार्टी अपना विस्तृत पक्ष आगामी चर्चा के दौरान रखेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश अभी कई मामलों में पिछड़ा हुआ है और वर्तमान परिस्थितियों में राज्य में यूसीसी लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है।


बरैया ने कहा कि कांग्रेस केवल यूसीसी का विरोध ही नहीं करेगी, बल्कि यह भी बताएगी कि किन परिस्थितियों में इसकी जरूरत हो सकती है और किन परिस्थितियों में नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके संभावित नुकसान और प्रभावों को भी जनता के सामने रखेगी।


कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब तक राज्य में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित नहीं हो जाती, तब तक यूसीसी का कोई औचित्य नहीं है। उनके अनुसार समाज में समान अवसर और बराबरी सुनिश्चित किए बिना ऐसे कानून का कोई विशेष महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर तथ्यों और तर्कों के आधार पर अपना पक्ष स्पष्ट करेगी।