भोपाल, जीतेन्द्र यादव। राजधानी भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में “कॉकरोच जनता पार्टी” के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज उठाने वाला एक “यूथ मूवमेंट” है, जो Gen-Z की सोच और मुद्दों पर आधारित है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि उस सिस्टम के खिलाफ है जो युवाओं के मुद्दों पर चुप है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और जब युवा इन मामलों में सवाल उठाते हैं तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है तथा सोशल मीडिया अकाउंट तक ब्लॉक कर दिए जाते हैं।


कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि अब सरकारी संस्थान अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते और युवाओं को जवाब देना होगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की घोषणा की जाएगी।


सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से अधिक फॉलोवर्स होने के सवाल पर पार्टी प्रतिनिधियों ने इसे सरकार का “प्रोपगेंडा” बताया। वहीं उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके से चर्चा होने के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है।