बीजिंग। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को यूरोपीय संघ से आयातित पी-नाइट्रोटोल्यूइन पर डंपिंग-विरोधी जांच शुरू करने की घोषणा की।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह जांच घरेलू उद्योग के एक आवेदन के जवाब में शुरू की गई है। आवेदक द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक सबूत से पता चलता है कि वर्ष 2022 से 2025 तक, यूरोपीय संघ से आयातित पी-नाइट्रोटोल्यूइन की मात्रा अधिक बनी रही, जबकि कीमत में कुल मिलाकर लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट आई। यूरोपीय संघ से आयातित उत्पादों की डंपिंग ने चीन में घरेलू उद्योग के उत्पादन और संचालन को नुकसान पहुंचाया है। चीनी कानून और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुसार, संबंधित आवेदन डंपिंग-विरोधी जांच शुरू करने की शर्तों को पूरा करता है। चीन कानूनों और विनियमों के अनुसार जांच करेगा, सभी हितधारकों के अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा करेगा और निष्पक्ष और न्यायसंगत निर्णय देगा।
यह बात विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि चीन ने व्यापार संबंधी उपायों के क्षेत्र में हमेशा सतर्क और संयमित रुख अपनाया है। वहीं, वर्ष 2025 से अब तक यूरोपीय संघ ने चीन के खिलाफ व्यापार सम्बंधी उपायों की 28 जांच शुरू की हैं, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत रासायनिक उत्पादों से संबंधित हैं, विशेष रूप से हाल ही में चीनी पॉलीविनाइल क्लोराइड और अन्य रासायनिक उत्पादों से जुड़ी तीन जांच। चीन ने बार-बार दोहराया है कि यूरोपीय संघ को अपनी व्यापार और आर्थिक समस्याओं का गंभीरता से सामना करना चाहिए और संवाद एवं परामर्श के माध्यम से आपसी चिंताओं का समाधान करना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)











