छतरपुर(सुबोध त्रिपाठी)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो विमानतल पहुंचे। इस दौरान छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, चंद्रभान सिंह गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारियों में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसपी अगम जैन, एएसपी आदित्य पटले, एसडीएम विशा माधवानी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री नई दिल्ली के लिए प्लेन से रवाना हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो पहुंचे

Saurabh Shukla
2 जुलाई 2026, 08:33 am IST
Saurabh Shukla2 जुलाई 2026, 08:33 am IST



