भोपाल,जीतेेन्द्र यादव। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान NSG जवानों ने मुख्यमंत्री को सलामी दी।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में NSG द्वारा किए गए विभिन्न प्रशिक्षण अभ्यासों और कौशल प्रदर्शन को मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक देखा और उनकी सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि NSG देश की सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है और इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षा बलों की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने जवानों के साहस, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और आतंकवाद से निपटने की तैयारियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को सुरक्षा बलों की दक्षता और तत्परता का अनुभव हुआ।

