छतरपुर, संदीप यादव। देरी रोड स्थित शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति छात्रावास में छात्रों के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। छात्रावास में रहने वाले छह छात्रों ने अधीक्षक के खिलाफ यौन शोषण किए जाने की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी।


सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की, जिसके आधार पर छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी अधीक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से मामले में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।


सीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शिकायत से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। वहीं, मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने बीते रोज छात्रावास अधीक्षक आशीष शुक्ला को निलंबित कर दिया था।