Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर में एचसीएल कंपनी की ब्रीफिंग: पढ़ाई के साथ 2.5 से 3 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा

छतरपुर में एचसीएल कंपनी की ब्रीफिंग: पढ़ाई के साथ 2.5 से 3 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 08:33 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,संजय अवस्थी । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया ने जिले के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है। विश्व की तीसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी एचसीएल के साथ मिलकर जिला प्रशासन 12 मार्च को छतरपुर के ऑडिटोरियम में एक विशेष ब्रीफिंग का आयोजन कर रहा है। इस ब्रीफिंग में कंपनी के प्रतिनिधि छात्रों को एचसीएल के प्रोग्राम के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।



अरजरिया के अनुसार, ब्रीफिंग के बाद एक सप्ताह के अंदर ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिवर्ष ढाई से तीन लाख रुपये तक का आकर्षक पैकेज मिलेगा। यह अवसर मुख्य रूप से 12वीं पास युवाओं के लिए है, जिसमें आईटी क्षेत्र में उच्च शिक्षा और नौकरी दोनों का सुनहरा संयोजन मिलेगा। जिले से करीब 30 या इससे अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन होने की संभावना है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)