भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यशाला आयोजित

Advertisement
भोपाल। भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यशाला में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रमुख, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वे प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और संभाग प्रभारियों के साथ भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण बैठक में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर मध्य प्रदेश की अपनी एक सक्सेस स्टोरी रही है और यहां से प्रशिक्षित कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं।
सीएम ने कहा कि आगामी चुनावों और नवगठित जिला कार्यकारिणी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी तैयारियों में सक्रिय रहती है, जबकि कांग्रेस केवल चुनाव के समय जागती है।
