खजुराहो,तुलसीदास सोनी। नगर परिषद खजुराहो के वार्ड क्रमांक 08 में आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया की अगुवाई में सम्पन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश सेवा और राष्ट्र निर्माण का एक मजबूत माध्यम है। पार्टी ने अपने सिद्धांतों और कार्यों के बल पर देश में सुशासन और विकास की नई दिशा दी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है, जिसके बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आशाराम पाल, गौरव अग्रवाल, नरेंद्र पटेल, प्रहलाद अवस्थी, कपिल सोनी, वार्ड पार्षद अशोक चिरैया अहिरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता हरनारायण अवस्थी , मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र पाठक , मंडल महामंत्री ब्रज गोपाल अवस्थी ,रामेश्वर प्रसाद अहिरवार महामंत्री, अन्य वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

