छतरपुर,विनोद मिश्रा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर छतरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साह और गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी का ध्वज फहराया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए विशेष रणनीति और विचार मंथन किया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, जिला महामंत्री अरविंद त्रिपाठी, विवेक उप्पल, जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे, जयराम चतुर्वेदी, करुणेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अरविंद रावत, गिरजा पाटकर, नगर मंडल अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, कमलेश राय, प्रियंका दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

