Sunday, February 22, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरभाजपा जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा: दे​खिए नई टीम में किसे मिली जगह

भाजपा जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा: दे​खिए नई टीम में किसे मिली जगह

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 03:43 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छतरपुर जिले की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए बनाई गई इस नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।


कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें अशोक दुबे, अजय राजे त्रिलोक सिंह, पंकज पाण्डेय, अरविन्द सिंह बुन्देला, पंकज पहारिया, मनोज दीक्षित, राममनोहर तिवारी और विनय पटैरिया शामिल हैं। संगठन के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महामंत्री पद की जिम्मेदारी विवेक उप्पल और अरविन्द त्रिपाठी को सौंपी गई है।


जिला मंत्रियों के रूप में सात चेहरों को जगह दी गई है, जिनमें द्रोपती कुशवाहा, मिली जैन फट्टा, प्रवेश अग्रवाल, संजय रैकवार, राजकुमार चौरासिया, उमा बुन्देला और अवधेश सिंह यादव के नाम शामिल हैं। वहीं, जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आशीष अवस्थी और सह कोषाध्यक्ष का दायित्व अरुण कुमार अग्रवाल को मिला है। कार्यालय मंत्री के रूप में विवेक जैन पार्टी के प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे। जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।


BJP List


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)