छतरपुर। छतरपुर सिविल सोसाइटी द्वारा आकाशवाणी के एआईआर उप निदेशक विनोद पुष्पद का जन्मदिन स्वच्छता संकल्प एवं पौधरोपण के साथ मनाया गया। सिविल सोसाइटी के वरिष्ठ संयोजक समाजसेवी शंकरलाल सोनी एवं पंकज कुमार जैन ने उन्हें तुलसी का पौधा भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर छतरपुर सिविल सोसाइटी एवं आकाशवाणी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आकाशवाणी परिसर के बाहर एवं आसपास साफ-सफाई कर लोगों को कार्यस्थल के अंदर और बाहर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। परिसर में पौधरोपण भी किया गया।


आकाशवाणी उप निदेशक विनोद पुष्पद ने कहा कि जन्मदिन खुशियां बांटने का दिन है और सबसे बड़ी खुशी समाज एवं पर्यावरण के लिए कुछ करने में है। सिविल सोसाइटी संयोजक शंकरलाल सोनी एवं पंकज कुमार जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है।


कार्यक्रम में आकाशवाणी कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र प्रजापति, सहायक निदेशक आरएस प्रजापति, इंजीनियर नेहा खरे, प्रणति चतुर्वेदी, खालिद, राजेंद्र अहिरवार एवं मख्खन लाल सहित अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी ने स्वच्छ परिसर अभियान में हिस्सा लेते हुए साफ-सफाई और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।