छतरपुर/भोपाल, सुबोध त्रिपाठी। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे अधिकारियों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार एक साथ 1029 उपनिरीक्षकों (SI) एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक/निरीक्षक के पद पर अस्थाई रूप से पदोन्नत करने का बंपर आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) हरिनारायणाचारी मिश्र के हस्ताक्षरों से जारी इस विस्तृत आदेश के बाद पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

यह महत्वपूर्ण निर्णय मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 'मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025' के अंतर्गत मिले विधिक परामर्श के आधार पर लिया गया है। शासन के आदेश क्रमांक 984/2026 के तहत इन सभी अधिकारियों को पे-मेट्रिक्स लेवल-10 (वेतनमान 9300-34800 + 4200 ग्रेड पे) के तहत उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थाई या स्थानापन्न रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने साफ किया है कि सभी पदोन्नतियां माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका के अंतिम फसलों के अधीन रहेंगी।

छतरपुर जिले के 20 नाम शामिल

इस ऐतिहासिक पदोन्नति सूची में बुंदेलखंड अंचल के छतरपुर जिले पर विशेष प्रभाव देखने को मिला है। छतरपुर जिले में विभिन्न थानों और शाखाओं में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे कुल 20 पुलिस अधिकारियों को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। छतरपुर से प्रमोट होने वाले प्रमुख अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  1. त्रिवेंद्र त्रिवेदी (TRIVENDRA TRIVEDI) – छतरपुर
  2. सुरभी शर्मा (SURBHI SHARMA) – छतरपुर
  3. राजेश सिंह सिकरवार (RAJESH SINGH SIKARWAR) – छतरपुर
  4. बाल्मीक चौबे (BALMIK CHOUBEY) – छतरपुर
  5. उदयवीर सिंह तोमर (UDAYVIR SINGH TOMAR) – छतरपुर
  6. दीपक शर्मा (DEEPAK SHARMA) – छतरपुर
  7. आशुतोष श्रोत्रिय (ASHUTOSH SHROTRIYA) – छतरपुर
  8. संजय राय (SANJAY RAI) – छतरपुर
  9. रूप नारायण पटेरिया (ROOP NARAYAN PATERIYA) – छतरपुर
  10. श्याम बेन (SHYAM BEN) – छतरपुर
  11. अजय आंबे (AJAY AMBE) – छतरपुर
  12. प्रतिभा श्रीवास्तव (PRATIBHA SHRIVASTAVA) – छतरपुर
  13. श्रद्धा शुक्ला (SHRADDHA SHUKLA) – छतरपुर
  14. केशव नारायण अरजरिया (KESHAV NARAYAN ARJARIYA) – छतरपुर
  15. अयोध्या प्रसाद यादव (AYODHYA PRASAD YADAV) – छतरपुर
  16. दिलीप करन नायक (DILIP KARAN NAYAK) – छतरपुर
  17. माधव शर्मा (MADHAV SHARMA) – छतरपुर
  18. धर्मेन्द्र कुमार अहिरवार (DHARMENDRA KUMAR AHIRWAR) – छतरपुर
  19. रामसिया चौधरी (RAMSIYA CHOUDHARY) – छतरपुर
  20. मनोज कुमार गोयल (MANOJ KUMAR GOYAL) – छतरपुर

स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने छतरपुर के इन सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि फील्ड में सक्रिय इन अधिकारियों के अनुभव का लाभ अब निरीक्षक के तौर पर थानों और विशेष शाखाओं को मजबूत करने में मिलेगा।

कड़े नियमों के साथ होगी कार्यमुक्ति

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश में साफ निर्देश दिए गए हैं कि यदि पदोन्नत सूची में शामिल किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई विभागीय जांच (DE), निलंबन या न्यायालय में कोई आपराधिक मामला लंबित है या अभियोजन स्वीकृति जारी हो चुकी है, तो उन्हें किसी भी परिस्थिति में पदोन्नत पद पर कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत मुख्यालय को भेजने की जिम्मेदारी संबंधित इकाई प्रमुखों (SP/DCP) की तय की गई है। इसके अलावा, जिन अधिकारियों ने अपना मूलभूत प्रशिक्षण (Basic Training) पूरा नहीं किया है, उनकी पदोंतत्ति भी रोकी जाएगी।

आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों को वेतन निर्धारण के लिए एक महीने के भीतर अपनी वर्तमान इकाई में नियमानुसार विकल्प प्रस्तुत करना होगा। इस वृहद पदोन्नति सूची से प्रदेश और विशेष रूप से छतरपुर जिले में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आगामी समय में थानों के प्रबंधन में बड़ा प्रशासनिक सुधार देखने को मिल सकता है।


दे​खिए पूरी सूची-