Sunday, February 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर के पेप्टेक टाउन में कल होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

छतरपुर के पेप्टेक टाउन में कल होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

Post Media
News Logo
Peptech Time
8 फ़रवरी 2026, 01:53 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जा रहे हिन्दू सम्मेलनों की श्रंखला में कल 9 फरवरी सोमवार को छतरपुर के नौगांव रोड स्थित पेप्टेक टाउन में शाम 6 बजे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में आरएसएस के प्रांत संघ चालक डॉ. प्रदीप द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट वक्ता के रूप में सत्यनाथ योगी एवं जानी-मानी तैराक बबीता राजपूत सम्मिलित होंगी। पेप्टेक समूह के द्वारा संयोजित किए जा रहे इस आयोजन में क्षेत्र के सभी हिन्दू चिंतकों, संतों एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया है। पेप्टेक समूह की ओर से विनय चौरसिया ने बताया कि उक्त हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से हिन्दू एकता के विषय में विमर्श किया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)