छतरपुर/बमीठा, तुलसीदास सोनी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बमीठा में आयोजित झांकी एवं जवाबी कीर्तन कार्यक्रम के तहत 12 सितंबर को भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरती देवी एंड पार्टी ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे देर रात तक श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में डूबे रहे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुधीर तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य पप्पू पाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह कुटिया, पत्रकार सुनील पांडे, अधिवक्ता पप्पू तिवारी, संजू शुक्ला, संजय चौबे एवं कौशल पांडे सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की।
आयोजन में सोनू नगरिया, दीपक अग्निहोत्री, मनोज शर्मा, प्रवीन जैन, मुन्ना महाराज, मलखान कुशवाहा, संजू बाबा, सोमिल जैन एवं आशीष शिवहरे सहित अन्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। संचालन राजू सिंह चौहान द्वारा किया गया
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन श्री श्री 1008 श्री बांके बिहारी जी सरकार की अध्यक्षता में किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं में थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे, चौकी प्रभारी पंकज पाण्डेय, चौकी प्रभारी चंद्रनगर सहित आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।




