छतरपुर, शिवम सोनी। शहर के गल्ला मंडी के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मोटरसाइकिल में आग लगाने के मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदक ने आवेदन में बताया कि 1 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे अनावेदक विकास बसौर ने कथित तौर पर उसकी मोटरसाइकिल में तेल डालकर आग लगा दी। आग लगने से मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के संबंध में सिटी कोतवाली छतरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि अनावेदक के परिजनों द्वारा उसे संरक्षण दिया जा रहा है।
आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह आवेदन 5 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया गया।














