नई दिल्ली। गूगल डीपमाइंड के सीईओ और को-फाउंडर डेमिस हसाबिस ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) आने वाले पांच से आठ वर्षों में तेजी से बढ़ेगा और एआई इंडस्ट्री भारतीय युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है।
'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में पैनल चर्चा के दौरान बोलते हुए, उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में एआई में हुई प्रगति काफी शानदार है। यह समिट ऐसे समय पर हो रही है, जब दुनिया तेजी से ऑटोनॉमस सिस्टम की तरफ बढ़ रही है।
उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म को काफी जरूरी बताया, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक साथ लाते हैं।
उन्होंने एआई विकास के वर्तमान चरण को 'महत्वपूर्ण मोड़' बताया।
उनके अनुसार, दुनिया वैज्ञानिक खोजों के "स्वर्ण युग" में प्रवेश कर रही है, एआई एक बिल्कुल नए युग की शुरुआत है।
हस्साबिस ने कहा कि रीइन्फोर्समेंट लर्निंग इसलिए सफल रही है क्योंकि "सीखना ही कुंजी है, प्रोग्रामिंग नहीं।" उन्होंने बताया कि सिस्टम को सीधे डेटा से सीखने की अनुमति देना ही आधुनिक एआई को शक्तिशाली बनाता है।
गूगल डीपमाइंड के सीईओ के अनुसार, एआई में प्रगति कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने में मदद कर सकती है और मानव प्रगति के एक नए चरण की शुरुआत कर सकती है।
‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में राष्ट्राध्यक्ष और सरकारी अधिकारी, मंत्री, वैश्विक प्रौद्योगिकी नेता, बड़े शोधकर्ता, बहुपक्षीय संस्थान और उद्योग जगत के हितधारक एक साथ मिलकर समावेशी विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत करने और सतत विकास को सक्षम बनाने में एआई की भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक दक्षिण में इस विषय पर आयोजित होने वाला पहला ऐसा वैश्विक सम्मेलन है।
पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख तथा 60 मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा, सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद और शोधकर्ता सहित 500 से अधिक वैश्विक एआई नेता भी इसमें शामिल होंगे।
एजीआई तेजी से बढ़ेगा, एआई भारतीय युवाओं के लिए बड़ा अवसर : गूगल डीपमाइंड सीईओ
00:00/02:50

Saurabh Shukla
8 अक्टूबर 2026, 02:19 am IST
Saurabh Shukla8 अक्टूबर 2026, 02:19 am IST
Latest News

मराठी अभिनेत्री और लावणी कलाकार मधु कांबिकर का निधन, सीएम फडणवीस बोले- 'उनका योगदान हमेशा याद रहेगा'

अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

भारत-श्रीलंका के बीच वनडे मैच को दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट करने की खबरें गलत: सैकिया

इकोनॉमिक्स का नोबेल दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला, मंदी से निपटने का मॉडल बनाया

भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र में सौदों का मूल्य 2026 की तीसरी तिमाही में दोगुने से अधिक बढ़कर 7.3 अरब डॉलर रहा

खुशखबरी: एक्जिम बैंक ने मैनेजर सहित 8 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 21 अक्टूबर तक मौका

आमिर खान के भांजे इमरान खान की बढ़ी 'मुश्किलें', एफआईआर की मांग लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे भाजपा नेता किरीट सोमैया

एलआईसी एचएफएल भर्ती 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी- मार्केटिंग और सेल्स के 50 पदों पर आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

दिल दहला देने वाली घटना:एक ही परिवार में तीन मौतें: पहले बेटे को जिंदा जलाया, सदमे में पिता और दादी ने भी तोड़ा दम

