मुंबई। मशहूर गायक अमित मिश्रा रोमांटिक और संगीतमय फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' के आगामी सॉन्ग 'कुड़िए' के रिलीज को लेकर तैयार हैं। गायक का मानना है कि उनका यह गाना अगला पार्टी फेवरेट बन सकता है।
सॉन्ग 'कुड़िए' को अमित मिश्रा के करीबी दोस्त और बेहतरीन संगीतकार राहुल नायर ने कंपोज किया है। 'कुड़िए' की रिकॉर्डिंग में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अमित ने कहा, "राहुल नायर बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमने पहले भी साथा काम किया है, इसलिए हम एक-दूसरे की वाइब को समझते हैं। वह एक शानदार कंपोजर, म्यूजिशियन और सिंगर हैं। सॉन्ग 'कुड़िए' को उन्होंने जिस तरह से कंपोज किया है, वह मुझे बहुत पसंद आया है।"
उन्होंने रिकॉर्डिंग को लेकर कहा, "रिकॉर्डिंग में पांच से छह घंटे लगे और इस दौरान अध्यन सुमन भी स्टूडियो आए और उन्होंने कुछ इनपुट्स शेयर किए, जो बहुत अच्छा लगा। वह वोकल्स से खुश थे और गाने पर झूम रहे थे, जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा और हौसला भी बढ़ा।"
उन्होंने बताया कि 'कुड़िए' में एक नया और एनर्जेटिक साउंड है, इसके लिरिक्स काफी कैची हैं जो लोगों को डांस फ्लोर पर जरूर लाएंगे। मुझे लगता है लोगों को यह गाना पसंद आएगा और मैं देख रहा हूं कि यह पार्टी म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए अगला पार्टी पॉपर बनने वाला है।
इससे पहले गायक ने 11 अक्टूबर को फिल्म का पार्टी सॉन्ग 'बरेली वाला झुमका' रिलीज किया था, जिसे म्यूजिक प्रेमियों की तरफ अपार प्रेम मिला था।
अमित कासारिया द्वारा निर्देशित फिल्म में अध्ययन सुमन (राजा के रूप में) और दिविता राय (मिस दिवा 2022, सिमरन के रूप में- यह उनकी डेब्यू फिल्म है) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय आनंद, कुलबीर बदडेसरन, नीलू कोहली, नीलोफर गेसावत, सौरभ वी पांडे, करण बीर एस. अरोड़ा, रिया सिंघा और प्याराली नयानी अहम रोल में होंगे। यह फिल्म पहले 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों के साथ टकराव से बचने के लिए निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और अब यह फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















