बकस्वाहा,राजू दुबे । जिले के बकस्वाहा में गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर 27 अप्रैल, सोमवार को एक भव्य धार्मिक एवं जनजागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूज्य सद्गुरुदेव भगवान श्री श्री 108 महंत किशोर दास देव जू महाराज जी के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे श्री बाँकेबिहारी जू मंदिर से किया जाएगा, जो बड़े बाजार बस स्टैंड मार्ग से होते हुए अवध बिहारी मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। इस दौरान गौसंरक्षण के समर्थन में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में महंत जी श्रद्धालुओं को गौमाता के महत्व, महिमा और सनातन संस्कृति में उनके विशेष स्थान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर में भाग लेने की अपील की है।
मध्य प्रदेशछतरपुरगौमाता संरक्षण हेतु 27 अप्रैल को निकलेगी भव्य यात्रा, महंत किशोर दास जू महाराज के सानिध्य में सौंपा जाएगा ज्ञापन
गौमाता संरक्षण हेतु 27 अप्रैल को निकलेगी भव्य यात्रा, महंत किशोर दास जू महाराज के सानिध्य में सौंपा जाएगा ज्ञापन

Saurabh Shukla
6 जुलाई 2026, 05:25 pm IST
Saurabh Shukla6 जुलाई 2026, 05:25 pm IST



