Tuesday, February 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरबेटी की शादी के लिए निकाले 50 हजार रुपये चोरी

बेटी की शादी के लिए निकाले 50 हजार रुपये चोरी

Post Media
News Logo
Peptech Time
19 जनवरी 2026, 02:00 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आमजन में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक शाखा का है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपये निकाले थे, लेकिन बैंक से बाहर निकलते ही जेबकतरों ने उनकी जेब काट ली।


पीडि़त भगवान दास कुशवाहा (45 वर्ष), निवासी थाना ओरछा रोड क्षेत्र, 13 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर सर्राफा बाजार की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बैंक से निकलने के बाद तीन युवक उन्हें लगातार पीछा करते दिखे, जो सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हुए हैं। दूधनाथ मंदिर के निकट पहुंचते ही जब पीडि़त ने सामान खरीदने के लिए थैली खोली, तो रुपये गायब मिले। तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर पीडि़त एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)