बीजिंग। चीन अंतर्राष्ट्रीय बिग डेटा एक्सपो 2026 (सीआईबीडीई) का उद्घाटन शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम चीन के क्वेइचो प्रांत की राजधानी क्वेइयांग में हुआ। इस साल एक्सपो की थीम है, "टोकन: डेटा तत्वों से मूल्य सृजन का नया मार्ग।"

एक्सपो के दौरान चीनी राष्ट्रीय डेटा प्रशासन टोकन, डेटा एनोटेशन, डेटा बुनियादी ढांचे और डिजिटल प्रतिभा विकास जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिणाम जारी किया जाएगा।

इस पेशेवर प्रदर्शनी में कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे, डेटा आपूर्ति, मॉडल संचालन, सुरक्षा और बुद्धिमान अनुभव समेत पांच प्रमुख खंडों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और उनके व्यावहारिक उपयोग को प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर 'चीन डेटा उद्योग विकास रिपोर्ट (2026)' भी जारी की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में चीन के डेटा उद्योग का आकार 67 खरब 80 अरब युआन तक पहुंच गया, जो 2024 की तुलना में 15.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि है।

2025 के अंत तक देशभर में डेटा से जुड़े उद्यमों की संख्या 4 लाख 82 हजार हो गई थी, जो 2024 के मुकाबले 17.9 प्रतिशत अधिक है। बड़े भाषा मॉडल, सिमुलेशन आधारित सिंथेटिक डेटा और एम्बोडिएड एआई डेटा सेवाओं में निवेश भी लगातार बढ़ा है।

अगस्त 2026 तक, देश में 1 लाख 26 हजार से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले डेटा सेट तैयार किए जा चुके हैं, जिनका कुल डेटा आकार 1,815 पीबी से अधिक है। ये आंकड़े चीन के डेटा उद्योग की तेज और लगातार हो रही वृद्धि को दर्शाते हैं।

बता दें कि यह एक्सपो 28 से 30 अगस्त तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)