Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरसंगम सेवालय द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

संगम सेवालय द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 फ़रवरी 2026, 11:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(संजय अवस्थी)। सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित संस्था संगम सेवालय द्वारा चौबे कॉलोनी के अंतर्गत स्थित कचियाना मोहल्ला में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।


संगोष्ठी के दौरान महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, संक्रमण से बचाव, तथा मासिक धर्म के समय विशेष सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वच्छता न केवल बीमारियों से बचाव करती है बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाती है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।


इस अवसर पर संगम सेवालय द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया, जिससे महिलाओं को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिल सके और मासिक धर्म के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी महिला जागरूकता और संसाधनों के अभाव में अस्वस्थ न रहे।


कार्यक्रम के दौरान सविता लखेर, प्रतीक्षा अर्जरिया एवं गुलाब प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों ने संगम सेवालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


संगम सेवालय के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रही है और भविष्य में भी विभिन्न मोहल्लों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज का हर वर्ग स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बन सके।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)