Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 जनवरी 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी में रहने वाली 32 वर्षीय महिला कोमल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



जानकारी के अनुसार कोमल यादव पत्नी दशरथ यादव मंगलवार को अपने घर में संदिग्ध अवस्था में बेहोश या मृत हालत में पड़ी मिलीं। परिजनों की सूचना पर उनके पति दशरथ यादव उन्हें तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।



सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, लेकिन संदेह को देखते हुए हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी आपराधिक घटना के संकेत मिलते हैं तो संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)