मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन में सोमवार को भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli अपनी पत्नी व अभिनेत्री Anushka Sharma के साथ आध्यात्मिक शांति की तलाश में पहुंचे। व्यस्त IPL शेड्यूल के बीच समय निकालकर दोनों ने Premanand Maharaj के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


आश्रम में दोनों बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर सत्संग में शामिल हुए। इस दौरान महाराज श्री ने शुद्ध मन और भक्ति को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताया।


विराट-अनुष्का ने पूरे ध्यान से प्रवचन सुना और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया। उनके आगमन की खबर फैलते ही आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।


गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी यह दंपत्ति कई बार धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए पहुंच चुका है।