कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं की मांग

Advertisement
छतरपुर, शिवम सोनी।कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं की मांग छतरपुर। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्राम बर्बसपुरा पंचायत भवानीपुर तहसील चंदला में राजस्व के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर आवेदन सौंपा।
ग्रामीण मूलचंद यादव ने बताया है कि बर्बसपुरा में लगभग 125 से 200 तक हरिजन एवं गरीब परिवार निवास कर रहे हैं, जिनके पास आज तक राजस्व अभिलेखों में भूमि का स्पष्ट दर्जा नहीं है। इस संबंध में पूर्व में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में भी आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पक्की सड़क, पेयजल की समुचित व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पानी की टंकी या नल कनेक्शन नहीं होने से दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। स्कूल की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है।
