Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशमैहरमैहर के ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अपनाया व्यंग्यपूर्ण विरोध

मैहर के ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अपनाया व्यंग्यपूर्ण विरोध

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 फ़रवरी 2026, 10:46 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मैहर(प्रशांत शुक्ला)। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम सोनवारी में ओवरलोड खनिज वाहनों और तेज रफ्तार सवारी गाडिय़ों के खिलाफ ग्रामीणों ने एक अनोखा और व्यंग्यपूर्ण प्रदर्शन किया है। हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा इस बार हंसी-मजाक और तंज के रूप में फूट पड़ा।


ग्रामीणों ने सड़क पर ओवरलोड ट्रकों और बसों को रोका, ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और घंटी बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। फिर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, धन्यवाद! आप मैहर प्रशासन के सहयोग से इस सड़क पर मोक्षदायिनी विमान दौड़ा रहे हैं। आम जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझकर कुचलते रहिए, प्रशासन आपके साथ है!


ग्रामीणों का आरोप है कि ये ओवरलोड खनिज वाहन और तेज रफ्तार वाली गाडिय़ां आए दिन हादसे न्योता दे रही हैं। सड़कें जर्जर हो रही हैं, लोगों की जान जोखिम में है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। इस अनोखे विरोध ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी तस्वीरें शेयर कर सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।


यह प्रदर्शन न केवल ग्रामीणों की निराशा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासन को आईना भी दिखा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस व्यंग्य को समझते हुए ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती दिखाएगा, या फिर व्यंग्य ही जनता की आवाज बनकर रह जाएगा? मैहर की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जब सिस्टम सुनता नहीं, तो जनता अपनी भाषा में जवाब देती है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)