लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं के बयानों को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मछली को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा शुरू हो गई है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में संजय निषाद ने कहा कि बिना लहसुन-प्याज के बनाई गई मछली शाकाहारी होती है। उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
संजय निषाद के बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छिड़ने के आसार हैं। खासकर विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी के बीच इस टिप्पणी ने नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। संजय निषाद उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन से जुड़े विभाग के मंत्री हैं और मछुआरा समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर अक्सर मुखर रहते हैं।




