वाशिंगटन,। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ी घोषणा की । उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले साल मियामी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका को शामिल होने की इजाजत नहीं देगा। राष्ट्रपति ने साथ ही दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सब्सिडी और सभी सरकारी भुगतान रोकने का भी आदेश दिया।
ट्रंप इस समय श्वेत किसानों के कथित उत्पीड़न को लेकर दक्षिण अफ्रीका पर हमलावर हैं। ट्रंप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुए जी20 शिखर सम्मेलन का भी बहिष्कार किया था। अब उन्होंने अगले वर्ष के जी-20 शिखर सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि दक्षिण अफ्रीका को 2026 के जी-20 सम्मेलन का निमंत्रण नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न दक्षिण अफ्रीका के जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि के साथ किए गए खराब व्यवहार के कारण दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सब्सिडी रोकी जा रही है। सनद रहे उनके श्वेत किसानों के साथ हिंसा के आरोपों को दक्षिण अफ्रीका निराधार बताकर खारिज कर चुका है।
राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने सप्ताहांत में शिखर सम्मेलन समाप्त होने पर अपनी जी-20 मेजबानी की जिम्मेदारी अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को सौंपने से इनकार कर दिया था। ट्रंप ने लिखा, "इसलिए, मेरे निर्देश पर दक्षिण अफ्रीका को 2026 जी-20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसका आयोजन अगले वर्ष फ्लोरिडा के मियामी शहर में किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह किसी भी संगठन की सदस्यता के लायक नहीं है और हम उन्हें दिए जाने वाले सभी भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद करने जा रहे हैं।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

जितेंद्र सिंह को जन्मदिन पर गडकरी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान







