पन्ना/शाहनगर। शाहनगर-पवई मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक बोलेरो का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय बोलेरो में सात लोग सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार बोलेरो क्रमांक MP 21 C 2803 शाहनगर से पवई की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक पिछला टायर ब्लास्ट हो गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही शाहनगर थाना क्षेत्र की डायल-100 टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डायल-100 कर्मचारी सतीश तिवारी और सिपाही अनुज शर्मा ने मौके पर पहुंचक…




