भोपाल, जीतेन्द्र यादव। चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) के हेड एवं एसीपी रजनीश कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।
एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसे आज दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में गहन पूछताछ के लिए कोर्ट से अधिकतम रिमांड की मांग करेगी, ताकि मौत से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा सके।
बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने समर्थ सिंह को गिरफ्तार किया है।
फिलहाल एसआईटी पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।




