जुझारनगर (छतरपुर)। छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी तिराहे के समीप सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की शिनाख्त कमलेश खंगार (28 वर्ष), पिता भवानी दीन खंगार, निवासी ग्राम मुड़हरा (थाना प्रकाश बम्होरी) के रूप में हुई है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसा है या किसी रंजिश के चलते की गई हत्या, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है और परिजनों से पूछताछ के साथ मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है।


खबर लगातार अपडेट हो रही है...