तिरुपति। लड्डू में मिलावट के मामले में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बोर्ड ने साफ किया है कि किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। TTD चेयरमैन बीआर नायडू ने कहा कि SIT की चार्जशीट में लड्डू निर्माण में मिलावटी घी की मौजूदगी साबित हुई है। वहीं CBI की रिपोर्ट में पशु चर्बी की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन घी में वनस्पति तेल, बीटा कैरोटिन और एस्टर केमिकल की मिलावट पाई गई।


नायडू के अनुसार, बिना उत्पादन क्षमता वाली कंपनियों को घी का टेंडर दिया गया और करीब ₹250 करोड़ का लगभग 60 लाख किलो मिलावटी घी खरीदा गया, जिससे करीब 20 करोड़ लड्डू बनाए गए। दूसरी ओर YSRCP नेता भूमना करुणाकर रेड्डी ने कहा कि CBI रिपोर्ट ने पशु वसा के आरोपों को खारिज कर दिया और इसे राजनीतिक प्रचार बताया।