Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनारियल एस्टेट कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को धमकी: लॉरेंस गैंग ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

रियल एस्टेट कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को धमकी: लॉरेंस गैंग ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 11:18 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना,अंबिका केशरी। जिले के शिवराजपुर निवासी रियल एस्टेट कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी भरे व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो संदेश मिलने के बाद त्रिपाठी ने मुंबई के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।


पुलिस ने जबरन वसूली और आपराधिक धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार 11 फरवरी को रुद्र त्रिपाठी अपने गृह ग्राम शिवराजपुर, सतना जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने यह भी चेतावनी दी कि यदि कॉल रिकॉर्ड कर पुलिस को दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


इसके बाद 20 फरवरी को कार्यालय में मौजूद रहने के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से चार बार व्हाट्सएप कॉल किए गए। कॉल रिसीव न होने पर दोपहर 12:29 बजे एक ऑडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें स्पष्ट रूप से जान से मारने की धमकी दी गई थी।


घटनाक्रम के बाद रुद्र त्रिपाठी ने मुंबई-ठाणे क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप डेटा और अंतरराष्ट्रीय नंबर की तकनीकी जांच कर रही है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


उल्लेखनीय है कि रुद्र त्रिपाठी बीते कई वर्षों से धार्मिक आयोजनों और ज्ञान यज्ञ के लिए भी जाने जाते हैं। सामान्य परिवार से संघर्ष कर उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। इस घटना के बाद सतना जिले में चर्चा का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने व त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)