नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में हुए एक घटनाक्रम की खूब चर्चा हो रही है। सांसद शशि थरूर संसद परिसर की सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए लड़खड़ाए और उन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संभाला।
इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद परिसर की सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही उन्होंने सीढ़ी पर पैर रखा, थरूर फिसल गए।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उनके बगल में खड़े थे और वे तुरंत थरूर को उठने में मदद करने लगे।
इसके बाद दोनों में थोड़ी सी बातचीत भी हुई। इसके बाद अखिलेश यादव थरूर का हाथ पकड़कर कुछ सीढ़ियों से उतरते दिखाई दिए। इसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कई लोगों ने चिंता व्यक्त की थी। अब इस वीडियो को खुद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, "जिस दीए को तूफां में जलना होगा, उसे संभल‑संभल के चलना होगा। मैं ठीक हूं।" थरूर के इस बयान के अब राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।
संसद भवन में हुई एक और घटना की दिनभर चर्चा रही। संसद परिसर में बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक हो गई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो, तुम वापस आओगे।
इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा। हालांकि, राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन बिना हाथ मिलाए रवनीत सिंह बिट्टू चले गए। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है।
बिट्टू को गद्दार कहे जाने पर दिल्ली के सात भाजपा सांसदों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को निंदनीय करार दिया है। भाजपा सांसदों का दावा है कि राहुल गांधी ने सिख समुदाय की अस्मिता पर सीधा प्रहार किया है।
'जिस दीए को तूफां में जलना होगा, उसे संभल‑संभल के चलना होगा', शशि थरूर ने शेयर किया वीडियो
00:00/02:58

Saurabh Shukla
18 सितंबर 2026, 05:49 am IST
Saurabh Shukla18 सितंबर 2026, 05:49 am IST
Latest News

एशियन गेम्स: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, अरब गुल मोमंद ने लिए 4 विकेट

पलानीस्वामी का आरोप- 'डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने में नाकाम तमिलनाडु सरकार'

विदेश मंत्री जयशंकर ने कैरेबियाई देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

कीव में रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में दो की मौत, जेलेंस्की बोले-दबाव बिना युद्ध खत्म नहीं करेगा रूस

अमेरिका में शी जिनपिंग की यात्रा पर विरोध, तिब्बती-उइगर समेत कई समुदायों का संयुक्त प्रदर्शन

एशियन गेम्स: सतनाम-सलमान की जोड़ी ने डबल स्कल्स में जीता ब्रॉन्ज, बलराज एकल में चौथे स्थान पर रहे

रोज सुबह नाश्ते में खाएं भीगे मेवों का मिश्रण, स्वाद के साथ मिलेगी अच्छी सेहत

भस्म आरती: बाबा महाकाल का राजाधिराज स्वरूप में भव्य शृंगार, चंद्रमा, त्रिपुंड और त्रिशूल से सजाया गया

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें




