Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
व्यापार समाचारथार रॉक्स का ‘स्टार एडिशन’ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16.85 लाख

थार रॉक्स का ‘स्टार एडिशन’ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16.85 लाख

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 जनवरी 2026, 01:09 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय 5-डोर ऑफ-रोड SUV थार रॉक्स का नया ‘स्टार एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन टॉप-एंड AX7L ट्रिम पर आधारित है और इसमें कॉस्मेटिक बदलावों के साथ कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। नया एडिशन खास तौर पर अपने सिट्रीन यलो कलर, ऑल-ब्लैक इंटीरियर और लग्जरी फीचर्स की वजह से चर्चा में है।


कीमत और वैरिएंट

थार रॉक्स स्टार एडिशन पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है।

डीजल मैनुअल : ₹16.85 लाख

पेट्रोल ऑटोमैटिक : ₹17.85 लाख

डीजल ऑटोमैटिक : ₹18.35 लाख

(सभी कीमतें एक्स-शोरूम)
बुकिंग देशभर की महिंद्रा डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है।


एक्सटीरियर में नया लुक

स्टार एडिशन को रेगुलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।

बॉडी कलर की जगह ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल

पूरी तरह ब्लैक अलॉय व्हील्स

नया सिट्रीन यलो कलर ऑप्शन

C-पिलर पर ‘स्टार एडिशन’ बैज

यह मॉडल टैंगो रेड, एवरेस्ट वाइट और स्टेल्थ ब्लैक रंगों में भी उपलब्ध रहेगा।


इंटीरियर में ऑल-ब्लैक थीम

जहां रेगुलर थार रॉक्स में लाइट थीम मिलती है, वहीं स्टार एडिशन में पूरा केबिन ऑल-ब्लैक थीम में तैयार किया गया है।

ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री

स्वेड एक्सेंट्स

स्पोर्टी और प्रीमियम फील


फीचर्स: लग्जरी का तड़का

स्टार एडिशन में कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं—

10.25-इंच की दो स्क्रीन

वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

पैनोरमिक सनरूफ

360-डिग्री कैमरा

9-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम


परफॉर्मेंस और ड्राइव ऑप्शन

इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यह एडिशन सिर्फ रियर व्हील ड्राइव (RWD) में उपलब्ध होगा।

पेट्रोल इंजन

2.0-लीटर

177hp पावर, 380Nm टॉर्क

केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

डीजल इंजन

2.2-लीटर

175hp पावर, 400Nm टॉर्क

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)