Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरकपड़ा व्यापारी ने खाया जहर, मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम

कपड़ा व्यापारी ने खाया जहर, मौत के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम

Post Media
News Logo
PeptechTime
7 फ़रवरी 2026, 05:51 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर, जीशान खान। सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यवसायी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को भारी आक्रोश जताया। मृतक के परिजनों ने माता मढ़िया तिराहे के समीप शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और कुछ लोगों पर व्यापारी को पैसों के लेन-देन में लगातार परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया।


जानकारी के अनुसार बाहुबली कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यवसायी विकास जैन उर्फ मोगली ने अज्ञात कारणों से गुरुवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उन्हें भाग्योदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उनकी मृत्यु हो गई।


शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो गुस्साए परिजनों ने माता मढ़िया तिराहे के पास सड़क पर शव रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कुछ लोगों ने विकास से कर्ज लिया था और पैसे वापस मांगने पर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसी मानसिक प्रताड़ना के चलते विकास ने यह चरम कदम उठाया।


परिजनों ने मांग की कि इन लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। चक्काजाम की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना तथा मोतीनगर थाने की पुलिस बल बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


लंबी मिन्नतों के बाद परिजन माने और चक्काजाम समाप्त कर शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकल गए।


कोतवाली थाना पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वास्तव में कर्ज के लेन-देन के नाम पर मृतक को मानसिक प्रताड़ना दी गई थी। जांच के सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)