मुंबई, 27 मई । अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बुधवार को अपने माता-पिता को शादी की 35वीं शादी की सालगिरह की बधाई दी। अभिनेत्री ने अपने माता-पिता की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट करते हुए उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया और साथ ही अपने पिता को जन्मदिन की भी शुभकामनाएं दीं।
पोस्ट की गई तस्वीर में अभिनेत्री के माता-पिता किसी रेस्टोरेंट में साथ बैठे हुए हैं। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे सबसे अच्छे दोस्तों, भरोसेमंद साथियों और दुनिया के सबसे बेहतरीन माता-पिता को शादी की 35वीं सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई। इसके साथ ही, पापा आपको जन्मदिन की भी ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके जैसा इस पूरी दुनिया में कोई दूसरा नहीं है। हमारी जिंदगी में हर छोटी-बड़ी चीजों को पूरा करने के लिए दिल से शुक्रिया।"
अभिनेत्री तारा सुतारिया अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री के पिता हिमांशु सुतारिया एक व्यवसायी हैं तो मां टीना सुतारिया एक हाउसवाइफ हैं और 80 के दशक में एक रेट्रो मॉडल भी रह चुकी हैं। तारा की एक जुड़वां बहन भी हैं, जिनका नाम पिया सुतारिया है और वे एक बेहतरीन नर्तकी हैं।
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तारा सुतारिया जल्द ही साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म में तारा सुतारिया 'रेबेका' नाम का एक बेहद अहम और खतरनाक किरदार निभा रही हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में तारा का अवतार अब तक का सबसे बोल्ड और रहस्यमयी बताया जा रहा है, जो ग्लैमरस होने के साथ-साथ एक्शन भी करती दिखेंगी। फिल्म में यश के अलावा तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरेशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज की तैयारी के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

