Sunday, February 22, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर जिला अस्पताल के सर्जन को मिला एलएम पंत पुरस्कार

छतरपुर जिला अस्पताल के सर्जन को मिला एलएम पंत पुरस्कार

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 फ़रवरी 2026, 07:43 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अकेले किए 4500 एलटीटी ऑपरेशन, सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

छतरपुर। जिला अस्पताल में पदस्थ और अपनी कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाने वाले बहुचर्चित सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने एक बार फिर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। सर्जरी के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विशिष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें इंदौर में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रतिष्ठित एलएम पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष सर्जरी के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को प्रदान किया जाता है।


उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में छतरपुर जिले को कुल 10 हजार एलटीटी (लैप्रोस्कोपिक ट्यूबेक्टमी) ऑपरेशन करने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में अब तक करीब 8 हजार ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिसमें सबसे खास और चौंकाने वाली बात यह है कि अकेले डॉ. मनोज चौधरी ने ही 4500 सफल ऑपरेशन किए हैं। इन ऑपरेशनों में 8 पुरुष नसबंदी के केस भी शामिल हैं, जो परिवार नियोजन के प्रति बढ़ती जागरूकता और डॉक्टर की विशेषज्ञता को दर्शाते हैं।


बीते दिनों इंदौर में द एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया के स्टेट चैप्टर द्वारा आयोजित 43वें वार्षिक सम्मेलन में डॉ. चौधरी को इस सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में स्टेट चेयरमैन डॉ. महिम, डॉ. सीपी कोठारी, डॉ. दिलीप और डॉ. राकेश शिवहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. मनोज चौधरी की इस उपलब्धि पर जिला अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)