भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग एकेडमी का दौरा किया और खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खेल और शिक्षा को लेकर मोदी सरकार की कई बड़ी योजनाओं का खाका सामने रखा।
श्री प्रधान ने कहा कि देश में पहली बार स्किल पर केंद्रित काम हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के माध्यम से स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन को इतना बढ़ावा दिया जा रहा है कि अब खेल और पढ़ाई साथ-साथ चल सकेंगे, जिसके लिए अलग से कोर्स वर्क तैयार हो रहा है। खिलाड़ियों की 'अपार आईडी' (APAAR ID) के जरिए उनके एकेडमिक्स और खेल उपलब्धियों को जोड़ा जाएगा, साथ ही इंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को क्रेडिट स्कोर से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने पहली बार IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा देने की शुरुआत की है।
केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले 20 वर्षों में हमें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना है और हमारा मुख्य लक्ष्य 2036 का ओलंपिक है। उन्होंने आह्वान किया कि वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को पूरा करना है, ताकि जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करे, तब भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग एकेडमी का दौरा किया और खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खेल और शिक्षा को लेकर मोदी सरकार की कई बड़ी योजनाओं का खाका सामने रखा।




