Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरतेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को मारी टक्कर

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 05:41 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,विनोद मिश्रा। शहर के व्यस्त बस स्टैंड इलाके में एक बार फिर सड़क हादसे ने दहशत फैला दी है। जटाशंकर होटल के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को गंभीर चोटें आईं।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद कार चालक ने मौके से फरार होने में कोई समय गंवाया नहीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल ई-रिक्शा चालक को सहारा दिया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना में शामिल कार का क्रमांक एमपी 16 सी बी 4207 बताया जा रहा है। कार के पीछे "साइट पुलिस" और "राणा जु" लिखा हुआ था, जो जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग बन सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। फरार कार और उसके चालक की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)